Biography of sunny leone in hindi language

सन्नी लियोन

सन्नी लियोन
[[Image:
|225px]]
सन्नी लियोन
जन्म केरेनजीत कौर वोहरा
13 मई 1981 (1981-05-13) (आयु 43)
सार्निया, ओंटारियो, कनाडा
जाति भारतीय
ऊंचाई 5 फीट 4 इंच (1.63 मी॰)
भार 110 पौंड (50 कि॰ग्राम)
जीवनसाथी डैनियल वेबर (2011 - वर्तमान)
बच्चे 3

सन्नी लियोन[4] (जन्म केरेनजीत कौर वोहरा​​, 13 मई1981) एक भारतीय-कैनेडियन फिल्म अभिनेत्री, व्यापार-जगत से जुड़ी महिला , मॉडल और पूर्व पॉर्न फिल्म अभिनेत्री है।[5][6] उनके पास कनाडा व अमरीका की दोहरी राष्ट्रीयता है। वह 2003 में पॅण्टहाउस पॅट ऑफ़ द ईयर (Penthouse Pet of dignity Year) के लिए नामित हुई और विविड एंटरटेनमेंट के लिए अनुबंध स्टार थीं। इन्हें मैक्सिम (Maxim) द्वारा 2010 में 12 शीर्ष व्यस्क अभिनेताओं में नामांकित किया गया था। यह स्वतंत्र मुख्यधारा की फिल्मों और टीवी शो में भी भूमिका निभा चुकी हैं। 2011-12 में भारत आने के बाद रियलिटी शो बिग बॉस और महेश भट्ट की फिल्‍म जिस्म २ में काम करने के कारण चर्चा में रही हैं।[7][8][9]

शुरूआती जीवन

[संपादित करें]

लियोन का जन्म केरेन मल्होत्रा नाम से सार्निया, ओंटारियो में एक सिक्‍ख पंजाबी खत्री परिवार में हुआ था। उनके पिता तिब्बत में जन्मे और दिल्ली में पले बढ़े थे। और उनकी माँ (जिनकी २००८ में मृत्यु हो गई थी[10]) नहान नाम के सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के एक छोटे-से गाँव से थी।[11] सनी लियोनी का एक छोटा भाई भी है, जोकि पेशे से बावर्ची है। बचपन से ही वह काफ़ी चुस्त थी और लड़कों के साथ हॉकी खेलती थी।[12] वो आइस स्केटिंग करना पसंद करती थी।[13]

हालांकि वह सिक्‍ख थी, उनके माता-पिता ने उन्हें एक क्रिस्टी विद्यालय में दाखिल करवा दिया क्योंकि उनके लिए आम स्कूल में जाना खतरे से भरा समझा गया।[14] जब वह १२ वर्ष की थी तब उनका परिवार फोर्ट ग्रेटियट, मिशिगन चला गया और उसके एक साल बाद लेक फ़ॉरेस्ट, कैलिफोर्निया गया।[15][16] उन्होंने १९९९ में हाई स्कुल से डिग्री प्राप्त की और कॉलेज में दाखिला लिया। सनी लियोन के पति अभिनेता डेनियल वेबर हैं। वो और उनके पति ने कुल 3 बच्चों को अडॉप्ट किया है, जिनमें एक लड़की और दो जुड़वा लड़के हैं। सनी लियोन कुल 3 बच्चों की मां हैं।[17]

करियर

[संपादित करें]

वयस्क फ़िल्मों की दुनिया में आने से पहले वह जर्मन बेकरी, जिफ़्फ़ी लुब में कार्य करती थी। उसके बाद में एक कर और निवृत्ति मामलों से जुड़ी कंपनी में भी कार्य कर चुकी है। ऑरेंज काउंटी में नर्स की पढ़ाई करते वक्त उनकी एक सहेली, जों कामुक नर्तकी थी, ने लियोन को जॉन स्टीवंस से मिलवाया, जों एक दल्ला था। उन्होंने सन्नी की जे एलेन से मुलाकात करवाई जों पेंटहाउस (Penthouse) मैगज़ीन के चित्रकार थे। [18] जब अपने वयस्क करियर के लिए उन्हें नाम चुनना था तब उन्होंने अपना असली नाम सन्नी बताया। लियोन नाम बाद में बोब ग्सियोनी ने उन्हें दिया जों पेंटहाउस के पूर्व मालिक थे। लियोन ने पेंटहाउस के लिए चित्र निकलवाए और उन्हें पेंटहाउस की मार्च २००१ की पेट ऑफ द मंथ रखा गया।[19] इसके बाद २००१ के हस्लर (Hustler) मैगज़ीन के संस्करण में "हस्लर हनी" का सम्मान दिया गया। सनी लियोन 2017 में गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी रह चुकी हैं।[20]

भारतीय सिनेमा

[संपादित करें]

बिग बॉस के घर में सन्नी की मुलाकात महेश भट्ट से हुई थी। इसके पश्चात उन्हें जिस्म-२ में मुख्य भूमिका का काम दिया गया था। उसके बाद सन्नी ने एकता कपूर की रागिनी एमएमएस २ में काम किया। इस फ़िल्म में उनका "बेबी डॉल" गीत काफी प्रसिद्ध हुआ। इस फिल्म ने ६५ करोड़ रुपए कमाए। सन्नी ने वर्ष २०१४ में बनी फिल्म हेट स्टोरी 2 में "पिंक लिप्स" आइटम गीत में भी काम किया और ये गीत भी काफ़ी प्रसिद्ध हुआ। २०१४ में सन्नी कन्नड फिल्म डीके के लिए भी आइटम गाना कर चुकी हैं।[21][22]

मुख्यधारा प्रदर्शन

[संपादित करें]

लियोन का पहला प्रदर्शन २००५ में हुआ था, जब वह लाल क़ालीन रिपोर्टर बनी थी। यह एम टी वी अवार्ड और एम टी वी इंडिया का कार्यक्रम था। लियोन को फिल्मों में अभिनय करने का भी अनुभव है। द गर्ल नेक्स्ट डोर नामक फ़िल्म में अभिनय करने के बाद वह हिंदी फिल्मों में अभिनय करने का शौक़ रखती हैं। बिग बॉस के घर में रहने के दौरान, सन्नी ने एक प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशक महेश भट्ट को संपर्क किया। महेश भट्ट ने जिस्म-२ में प्रमुख भूमिका की पेशकश की। लियोन ने इसे स्वीकार कर लिया है, जो पूजा भट्ट प्रोडक्शन हाउस और लियोन एजेंट के फिल्म आगे चर्चा में परिणाम देगा.[23]

विवाद

[संपादित करें]

बलात्कार कोई अपराध नहीं, वो तो साश्चर्य (surprise) यौन सम्बन्ध है। ये विचार सन्नी लियोन के द्वारा जब प्रकट किये गये, तब विवाद हुआ था।[24][25][26]

अभिनय श्रेय

[संपादित करें]

भारतीय फिल्में

[संपादित करें]

वर्षफिल्मभाषाभूमिकानोट्स
2012जिस्म २हिन्दीइज़्ना
2013शूटआऊट ऍट वडालाहिन्दीलैलाविशेष उपस्थिति
2013जैकपॉटहिन्दीमाया
२०१४रागिनी एमएमएस २हिन्दीसनी लियोन
२०१४वादकररयतमिलस्वयंविशेष उपस्थिति "लो आना लाइफ-उ"
२०१४हेट स्टोरी २हिन्दीस्वयंविशेष उपस्थिति "पिंक लिप्स"[27]
२०१४टीना और लोलोहिन्दीटीनापोस्ट-प्रोडक्शन
२०१५एक पहेली लीलाहिन्दीमीरा/लीला
२०१५डी.केकन्नड़स्वयंविशेष उपस्थिति "सेशम् बगिलु तेजियम्मा"[28]
२०१६मस्तीज़ादेहिन्दीलैला/लिली लेलेफिल्मिंग"[29]
२०१५कुछ कुछ लोचा हैहिन्दीशनाया
२०१५"बेईमान लव"हिन्दीटीबीएप्री- प्रोडाक्शन
२०१६"डोंगरी का राजा"हिन्दीस्वयंविशेष उपस्थिति "चोली ब्लॉकबस्टर"
२०१६"रईस"हिन्दीस्वयंविशेष उपस्थिति "लैला ओ लैला "[30]
२०१७ बादशाहो हिंदी स्वयं विशेष उपस्थिति "पिया मोरे"
२०१७ भूमिहिंदी स्वयं विशेष उपस्थिति "ट्रिप्पी ट्रिप्पी"
२०२१द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांवहिन्दी

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]

  1. "Model: Sunny Leone". OneModelPlace.Com. अगस्त 19, 2008. मूल से 28 सितंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 10, 2011.
  2. ↑सन्नी लियोन वयस्क फिल्म डेटाबेस
  3. "Personal Biography - Sunny Leone". IAFD.com. मूल से 6 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 10, 2011.
  4. "Sunny Leone's real name revealed!". हिन्दुस्तान टाईम्स. Agencies. अप्रैल 27, 2012. मूल से 20 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 April 2014.
  5. Vickey Lalwani, Mumbai Mirror (अगस्त 8, 2013). "People in India are conservative: Sunny Leone". Times Of India. मूल से 6 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि Dec 27, 2015.
  6. "Sunny Leone profile". AVN. मूल से 17 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि Dec 27, 2015.
  7. "A Sunny day in Sarnia". मूल से 1 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जुलाई 16, 2016.
  8. "How Karen Malhotra turned into a world-famous porn main attraction Sunny Leone". मूल से 13 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जुलाई 16, 2016.
  9. "Sunny Leone's husband Daniel Painter, also a porn star, will mingle make his Bollywood debut in wife's 'Jackpot' – Latest News & Updates at Daily News & Analysis". अगस्त 15, 2013. मूल से 28 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जुलाई 16, 2016.
  10. Joanne Cachapero (30 जुलाई 2008). "SunnyLeone.com Relaunches With Party This Weekend". AVN. मूल से 1 जून 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जुलाई 2008.
  11. Luke Ford. "Interview". lukeisback.com. मूल से 14 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 मई 2007.
  12. "Sunny Leone Becomes Vivid Girl". AVN. 20 जून 2007. मूल से 21 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 अगस्त 2007.
  13. Rabbits Review (15 दिसंबर 2005). "Rabbits Smut Blog: Sunny Leone Interview". Rabbits Regard. मूल से 2 जून 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 दिसंबर 2005.
  14. Shawn Alff (23 अगस्त 2010). "Pornstar Thermal affable Leone on thriving in the untamed free, wild west of the adult industry". blogs.creativeloafing.com. मूल से 21 नवंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 सितंबर 2010.
  15. "Ambush Interview #97". Ambush Interview. 8 अक्टूबर 2006. मूल से 5 नवंबर 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अक्टूबर 2006.
  16. Weisblott, Marc (4 जुलाई 2008). "Sunny Leone's America". Eye Weekly. मूल से 19 नवंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जुलाई 2008.
  17. "... और अचानक खबर आई कि सनी लियोन बन गई मां". मूल से 21 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जुलाई 2017.
  18. Dev Review (31 मार्च 2015). "सनी लियोन के खिलाफ एफआईआर दर्ज". inextlive.jagran.com Review. मूल से 2 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मार्च 2015.
  19. "Sunny Leone makes story by becoming first Indian model necessitate become a Penthouse Pet".
  20. "Sunny Leone: Facts". Celebrities Facts. मूल से 14 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 दिसंबर 2017.
  21. "सनी लियॉन को बॉलीवुड में पहला ऑफर "कलयुग" मूवी के लिए मिला था! लेकिन सनी ने एक लाख डॉलर की मांग करने पर डायरेक्टर मोहित ने मना कर दिया!". मूल से 10 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित.
  22. "अब कन्नड़ फिल्म में सनी का धमाल, करेगी आइटम सॉन्ग". पत्रिका समाचार समूह. ५ अगस्त २०१४. मूल से 8 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ५ अगस्त २०१४.
  23. "Sunny Leone says yes to Mahesh Bhatt — हिन्दुस्तान टाइम्स". hindustantimes.com. 2011 [last update]. मूल से 2 दिसंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 दिसंबर 2011.
  24. "संग्रहीत प्रति". मूल से 13 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अप्रैल 2018.
  25. "संग्रहीत प्रति". मूल से 14 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अप्रैल 2018.
  26. "संग्रहीत प्रति". मूल से 14 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अप्रैल 2018.
  27. "लियोन के "पिंक लिप्स" के 10 लाख प्रशंसक". पत्रिका समाचार समूह. ५ अगस्त २०१४. मूल से 13 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ५ अगस्त २०१४.
  28. "अब कन्नड़ फिल्म में सनी का धमाल, करेगी आइटम सॉन्ग". पत्रिका समाचार समूह. ७ जुलाई २०१४. मूल से 8 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ५ अगस्त २०१४.
  29. "सनी लियोन के साथ इश्क लड़ाएंगे तुषार कपूर". पत्रिका समाचार समूह. ८ जुलाई २०१४. मूल से 8 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ५ अगस्त २०१४.
  30. "'रईस' में शाहरुख खान साथ होंगी सनी लियोनी!". ज़ी न्यूज़ हिन्दी. मूल से 31 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ मार्च २०१६.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]